गलती करने पर पिलाई डांट, 15 वर्षीय पुत्र घर से संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता
माता ने लापता पुत्र की कराई रिपोर्ट दर्ज
बदायूं। जनपद के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर चरसौरा निवासिनी नीतू सिंह पत्नी धारा सिंह ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गलती करने पर उन्होंने अपने 15 वर्षीय पुत्र सत्यांश को डांट पिलाई थी वह सुबह 8:00 के लगभग डांट खाने के बाद संदीप परिस्थितियों में लापता हो गया जो देर रात तक वापस नहीं लौटा। उसके लापता होने से पूरा परिवार परेशान है।
पीड़ित माता नीतू सिंह के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने लापता सत्यांश की अपराध संख्या 210 धारा 137 बटे दो के अंतर्गत गुमशुदी दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

