अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

चौधरी टी. आर. मेमोरियल पब्लिक स्कूल की भव्य तिरंगा रैली में गूंजा राष्ट्रप्रेम

On: August 14, 2026 8:58 AM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर:- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चौधरी टी. आर. मेमोरियल पब्लिक स्कूल, हसनपुर द्वारा गुरुवार को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। हर बच्चे के हाथ में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जोश दिखाई दे रहा था। “जय हिंद, जय भारत” तथा “जब तक सूरज चाँद रहेगा, भारत तेरा नाम रहेगा” जैसे राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
रैली का शुभारंभ कोतवाली प्रभारी चौधरी अमर पाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह रैली विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर कान्हा कौशल्या चौक, लाल मस्जिद, आखुन चौक और चमन मोहल्ला होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संकल्प लिया। बच्चों के चेहरे पर देशभक्ति का उत्साह और हाथों में लहराता तिरंगा पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर रहा था। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता और देश को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधिका इंद्रेश देवी, चौधरी सोमपाल सिंह (सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर), प्रधानाचार्य वरुण मोहन, हेडमिस्ट्रेस शिखा गुप्ता, अमन प्रिंस, सोना सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply