समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी
हसनपुर:- होरीज़न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिहाली जागीर (हसनपुर) में हरियाली तीज के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता, हरियाली तीज एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं त्योहारों के महत्व से परिचित कराना था। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी रंगोलियों और आकर्षक मेहंदी डिजाइनों से उत्सवमय हो उठा। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सभी ने सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय के स्कूल प्रबंधक, स्कूल प्रिंसिपल, डायरेक्टर अनिसुर रहमान खान, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन विजेता प्रतिभागियों को बधाई देने एवं सभी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

