अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

इस्लामनगर में कोटेदार पर किशोर का गला दबाकर कुत्ते से कटवाने का आरोप,किशोर की माँ से भी मारपीट

On: August 13, 2026 5:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

इस्लामनगर में कोटेदार पर किशोर का गला दबाकर कुत्ते से कटवाने का आरोप,किशोर की माँ से भी मारपीट

पीड़ित महिला ने पुलिस को कोटेदार के खिलाफ दी तहरीर, कार्यवाई की मांग 

बदायूं।राशन की पर्ची लेने गए 14 वर्षीय किशोर से मारपीट,उसका गला दबाने और पालतू कुत्ते से दोनों पैरों में कटवाने का आरोप लगा है।आरोप है कि किशोर के घर पहुंचने के बाद कोटेदार वहां भी पहुंच गया और उसकी मां से मारपीट की।महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव जाफरपुर निवासी राजेश्वरी ने गांव के कोटेदार पर अपने 14 वर्षीय बेटे प्रिंस के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।महिला के अनुसार, नौ अगस्त को उसने बेटे को राशन की पर्ची निकलवाने के लिए कोटेदार के पास भेजा था।आरोप है कि कोटेदार नशे की हालत में था।

पर्ची निकालने की बात कहने पर वह आग-बबूला हो गया और किशोर से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।आरोप है कि कोटेदार ने किशोर का गला भी दबाया।इसके बाद पालतू कुत्ते से उसके दोनों पैरों में कटवाने का आरोप है।किसी तरह किशोर वहां से भागकर घर पहुंचा।महिला का आरोप है कि कोटेदार पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गया और वहां उसके साथ भी मारपीट की।शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

महिला के अनुसार,मारपीट में उसके मुंह से खून निकलने लगा।उसने कोटेदार पर कार्डधारकों को प्रति यूनिट एक किलो राशन कम देने का भी आरोप लगाया है।महिला का कहना है कि घटना के बाद उसने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।उसने पुलिस से किशोर के साथ हुई मारपीट,गला दबाने और कुत्ते से कटवाने के आरोप की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply