समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी
Hasanpur News-हसनपुर:– सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को इनरव्हील क्लब हसनपुर ने स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। क्लब सदस्यों ने गर्भवती महिलाओं और नई माताओं को स्वच्छता, स्तनपान और उचित पोषण के महत्व के बारे में जागरूक किया।
इस अवसर पर डॉ. ध्रुवेंद्र सिंह ने उपस्थित मरीजों को उनके स्वास्थ्य, देखभाल और खान-पान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान क्लब ने अस्पताल में भर्ती और आई हुई महिलाओं को सैनिटरी पैड, खाद्य सामग्री और ताजे फल वितरित किए।
क्लब की अध्यक्षा सारिका गर्ग ने गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर डॉक्टर के पास जाकर आवश्यक जांचें कराने की सलाह दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिशु को स्वस्थ रखने के लिए जन्म के बाद कम से कम छह महीने तक केवल स्तनपान कराना अत्यंत आवश्यक है। इस कार्यक्रम में शालिनी अग्रवाल, प्रियंका गर्ग, अंचल अग्रवाल, रेशु अग्रवाल और शालिनी गुप्ता सहित क्लब की कई अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

