अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

वेदांता ग्लोबल स्कूल में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि पर प्रार्थना सभा हुई आयोजित

On: July 27, 2026 8:11 PM
Follow Us:
amroha news
---Advertisement---

अमरोहा। वेदांता ग्लोबल स्कूल में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएँ, शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने अपने संबोधन में डॉ. कलाम के प्रेरणादायी जीवन, उनके संघर्ष, वैज्ञानिक उपलब्धियों तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से डॉ. कलाम के आदर्शों को अपनाते हुए बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।

प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने भी डॉ. कलाम के जीवन से जुड़े प्रेरक विचार साझा किए तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि डॉ. कलाम के बताए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply