अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Shani Vakri 2026 : वक्री हुए शनिदेव, इन राशियों को रहना होगा सतर्क, वरना होगा नुकसान

On: July 27, 2026 10:01 AM
Follow Us:
Rashifal
---Advertisement---

Shani Vakri 2026: शनि की वक्री चाल के दौरान शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव झेल रही राशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में राशियों को सावधान रहने की जरूरत है.

शनिदेव को कर्म, न्याय, अनुशासन, मेहनत का फल देने वाला ग्रह माना जाता है. शनि के प्रभाव से लोगों को कर्मों के अनुसार, फल मिलता है. शनि वक्री से 5 राशियों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है. आइये इन राशियों के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

मेष राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. खर्च कम करने की जरूरत है. धन की बचत भविष्य के लिए करके रखें. सेहत को लेकर खास ध्यान रखने की जरूरत है. आपको मानसिक शांति के लिए पूजा-पाठ करना चाहिए. शनिदेव की कृपा के लिए शनिवार को काले तिल का दान करें.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा और अंतिम चरण चल रहा है. आपको अपनी वाणी पर संयम बनाए रखने की जरूरत है. खर्च कम करें. वरना आर्थिक तौर पर परेशान हो सकते हैं. आपको किसी विवाद से बचने के लिए मधुर वाणी का इस्तेमाल करना होगा.

मीन राशि

शनि ग्रह इस समय मीन राशि में विराजमान हैं. मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है. इन्हें अपने भविष्य को लेकर सतर्क रहना होगा. कोई भी काम सोच-विचार करने के बाद ही करें. किसी भी काम को करने में जल्दबाजी से बचें. शनिदेव की नियमित पूजा करें.

धनु राशि

धनु राशि के लोगों पर शनि की ढैय्या का असर देखने को मिलेगा. इन्हें घर-परिवार से जुड़े मामले में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. धैर्य और समझदारी से कोई भी काम करें. आपको माता-पिता का सम्मान करना होगा. पारिवारिक जीवन में प्रेम बनाए रखें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम और तीसरा चरण चल रहा है. कुंभ राशि के लोगों को पैसों को लेकर परेशान होना पड़ सकता है. ऐसे में खर्चों पर नियंत्रण करना जरूरी है. किसी से विवाद से बचना होगा. भविष्य के लिए बचत पर ध्यान दें. सभी राशियों को धैर्य, अनुशासन और मेहनत के साथ काम करने की जरूरत है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply