अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News: बेवफा पत्नी की खूनी साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर हिस्ट्रीशीटर का रेता था गला

On: July 26, 2026 11:05 AM
Follow Us:
---Advertisement---

अमरोहा (नौगावां सादात)। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने अवैध संबंधों (Extramarital Affair) में रोड़ा बन रहे अपने ही पति की प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक तरीके से हत्या कर दी। मृतक कोई आम व्यक्ति नहीं, बल्कि मुरादाबाद जिले का एक हिस्ट्रीशीटर था। आरोपियों ने उसकी पहचान छिपाने के लिए गला रेतने के साथ-साथ उसका चेहरा भी बुरी तरह कुचल दिया था।

​आम के बाग में मिला था खून से लथपथ शव

गुरुवार सुबह नौगावां सादात थाना क्षेत्र के कुमखिया गांव के पास स्थित एक आम के बाग में एक 43 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ था। पुलिस ने जब मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन की जांच की, तो उसकी शिनाख्त इदरीस (निवासी मासूमपुर, थाना डिलारी, मुरादाबाद) के रूप में हुई।
​जांच में सामने आया कि इदरीस डिलारी थाने का हिस्ट्रीशीटर था और उस पर चोरी-नकबजनी के करीब 15 मुकदमे दर्ज थे। वह 13 जुलाई को ही बिजनौर जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था।

अफेयर का पता चलने पर पति ने पीटा, तो रची खौफनाक साजिश

इदरीस की मौत के बाद उसकी मां रहीसन ने पुलिस को दी तहरीर में एक चौंकाने वाला खुलासा किया। मां ने आरोप लगाया कि इदरीस की पत्नी नगमा के गांव के ही रहने वाले सलमान से अवैध संबंध थे।
​दो दिन पहले इदरीस को इस अफेयर की भनक लग गई थी, जिसके बाद उसने गुस्से में अपनी पत्नी नगमा की जमकर पिटाई कर दी। इसी बात से बौखलाई नगमा ने प्रेमी सलमान के साथ मिलकर इदरीस को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का खौफनाक षड्यंत्र रचा। दोनों ने मिलकर बड़ी बेरहमी से इदरीस के शरीर और चेहरे पर चाकू से कई वार किए और गला काटकर उसकी हत्या कर दी।

​पुलिस ने आरोपी पत्नी कोसीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर के आधार पर पत्नी नगमा और प्रेमी सलमान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी नगमा को हिरासत में ले लिया है, जिससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। वहीं, हत्या के बाद से फरार चल रहे प्रेमी सलमान की तलाश में पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply