अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुईं चर्चा

On: July 22, 2026 9:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

अमरोहा। हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। कमाल पैलेस बैंक्वेट हॉल में आयोजित सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती के बल पर ही जनता का विश्वास जीतती है। उन्होंने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ अध्यक्षों से पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ काम करने का आह्वान किया।
राजेश सिंघल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं की जानकारी प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।हसनपुर (42) विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के विकास और कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।सम्मेलन में हिमांशु त्यागी, मयंक अग्रवाल, हेमराज सैनी, हसनपुर मंडल अध्यक्ष राजू राणा, रुखालू मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह खड़गवंशी, आदमपुर मंडल अध्यक्ष राजीव गोयल, उझारी मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल, देवेंद्र खड़गवंशी, भोजराम सिंह खड़गवंशी, कपिल शर्मा, नंदन राणा, सतपाल प्रजापति, रामसिंह खड़गवंशी, धर्मपाल प्रधान और रोहित त्यागी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामगंगा नदी में नहाने गए 2 किशोर डूबे; ऑटो चालक के बड़े बेटे की मौत, दूसरे की तलाश में जुटे गोताखोर

बदायूं में चोरी के मुकदमे में जेवर और नगदी का पूरा विवरण दर्ज न करने की शिकायत

Kanwar Yatra 2026: शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए बिजली विभाग अलर्ट! ब्रजघाट से धनौरा तक हाईवे के खंभे किए जा रहे ‘करंट प्रूफ’

Moradabad News-मुरादाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: रितिक मर्डर केस का 24 घंटे में खुलासा; पिता से मारपीट का बदला लेने के लिए दोस्तों ने ही रेता था गला

अमरोहा में गरजे किसान: एक्सप्रेसवे के मुआवजे और MDA के नए नियमों पर आर-पार के मूड में भाकियू (टिकैत), दी बड़ी चेतावनी

Hasanpur News-कीटनाशक डालकर लाखों रुपये की मछलियों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply