अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

रामगंगा नदी में नहाने गए 2 किशोर डूबे; ऑटो चालक के बड़े बेटे की मौत, दूसरे की तलाश में जुटे गोताखोर

On: July 22, 2026 8:10 PM
Follow Us:
Moradabad News
---Advertisement---

मुरादाबाद।उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में बुधवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक स्थित रामगंगा नदी में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। इस हादसे में एक किशोर की जान चली गई है, जबकि दूसरे किशोर की तलाश के लिए पुलिस और स्थानीय गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

नहाते वक्त गहरे पानी में गए दोनों किशोर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद फैज और अद्दू नाम के दो किशोर बुधवार को रामगंगा नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाते-नहाते दोनों अचानक गहरे पानी की तरफ चले गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया।

शोर सुनकर स्थानीय गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद मोहम्मद फैज को पानी से बाहर निकाल लिया। उसे तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

ऑटो चालक है मृतक का पिता, परिवार में मचा कोहराम

बताया जा रहा है कि मृतक मोहम्मद फैज के पिता पेशे से एक ऑटो चालक हैं और फैज परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। बेटे के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंच गए। फैज की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अद्दू की तलाश में नदी किनारे जुटी भीड़

वहीं, दूसरे किशोर अद्दू का देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका है। घटना के बाद नदी किनारे स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर मौजूद है और गोताखोरों की मदद से अद्दू की तलाश के लिए लगातार सर्च अभियान चला रही है। पुलिस आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई भी कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुईं चर्चा

बदायूं में चोरी के मुकदमे में जेवर और नगदी का पूरा विवरण दर्ज न करने की शिकायत

Kanwar Yatra 2026: शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए बिजली विभाग अलर्ट! ब्रजघाट से धनौरा तक हाईवे के खंभे किए जा रहे ‘करंट प्रूफ’

Moradabad News-मुरादाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: रितिक मर्डर केस का 24 घंटे में खुलासा; पिता से मारपीट का बदला लेने के लिए दोस्तों ने ही रेता था गला

अमरोहा में गरजे किसान: एक्सप्रेसवे के मुआवजे और MDA के नए नियमों पर आर-पार के मूड में भाकियू (टिकैत), दी बड़ी चेतावनी

Hasanpur News-कीटनाशक डालकर लाखों रुपये की मछलियों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply