अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-शिकायतों का गुणवत्तापरक एवं संतोषजनक निस्तारण करें, पुनरावृत्ति न हो : डीएम 

On: July 6, 2026 4:47 PM
Follow Us:
amroha news
---Advertisement---

अमरोहा,  जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 नितिन गौड़ की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक  लखन सिंह यादव की उपस्थित में तहसील हसनपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने शिकायतों को सुनकर समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण दी गई है, उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी को संतुष्टी भी मिलनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का समाधान ही प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समाधान दिवस में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, पीओ डूडा, जिला सेवायोजन अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता नलकूप, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, अधिशासी अभियंता सिंचाई और डीसी मनरेगा का स्पष्टीकरण जारी करने के साथ शीघ्रता से जवाब देने के निर्देश दिए।

डॉ0 नितिन गौड़ ने कहा कि कुछ शिकायतो का गुणवत्तापरक निस्तारण न होने के कारण असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हो रहा है। इससे जिले की रैंकिंग खराब हो रही है तथा कुछ शिकायतों की पुनरावृत्ति हो रही है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि शिकायत का निस्तारण करते समय शिकायतकर्ता से अवश्य बात करें, मौके पर जाकर उनकी समस्या सुनें और उचित समाधान करें। निस्तारण की जियो-टैग फोटो भी अनिवार्य रूप से अपलोड करें। इसके साथ ही सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि पोर्टल पर शिकायत निस्तारण अपलोड करते समय उसकी स्वयं मॉनिटरिंग करें तथा सुनिश्चित करें कि शिकायत की पुनरावृत्ति न हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन स्तर से सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की निरन्तर समीक्षा की जा रही है। मा० मुख्यमंत्री जी स्वयं इन शिकायतों की समीक्षा करते हैं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 09, पुलिस विभाग की 06, विद्युत विभाग की 05, विकास विभाग की 04 और अन्य विभाग की 02 सहित कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। भूमि संबंधी मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजा गया।
जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ ही निर्धारित समयावधि में शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराएं। डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

डॉ0 नितिन गौड़ ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता दर्शन, सीएम हेल्पलाइन, आईजीआरएस पोर्टल, तहसील दिवस एवं अन्य दिवसों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापरक तरीके से त्वरित निस्तारण करें।

पुलिस अधीक्षक  लखन सिंह यादव ने कहा कि पुलिस अधिकारी आमजन की पुलिस संबंधी शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी हसनपुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी, पीडी डीआरडीए सहित जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply