अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

रहरा-हसनपुर मार्ग पर आमने-सामने की भिड़ंत में बुलेट व स्प्लेंडर के उड़े परखच्चे

On: July 4, 2026 9:04 PM
Follow Us:
amr
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर (अमरोहा)। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में रहरा-हसनपुर मार्ग पर स्थित ग्राम मंगरौली के पास शुक्रवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।जानकारी के अनुसार, गंगाचोली निवासी सुंदरपाल पुत्र सुखदेव और ऋषिपाल पुत्र रामोतार रहरा थाना क्षेत्र के गांव पथरा मुस्तकम से भात भरकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई।

 

दूसरी बाइक पर पतेई खादर निवासी मेहंदी सवार थे, जो अपनी पत्नी को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद एम्बुलेंस के पीछे-पीछे बाइक से घर जा रहे थे। उनकी पत्नी की हसनपुर के एक अस्पताल में डिलीवरी हुई थी।हादसे की सूचना मिलते ही हसनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply