अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अवैध संबंधों के शक में पति ने की पत्नी की हत्या

On: July 3, 2026 7:45 AM
Follow Us:
---Advertisement---

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक मामला सामने आया है। यहां कुंदरकी थाना क्षेत्र के शिमलाठेर गांव में अवैध संबंधों के शक में एक पति ने अपनी ही पत्नी को खौफनाक मौत दे दी। हैरान करने वाली बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद कातिल पति वहां से भागा नहीं, बल्कि करीब एक घंटे तक अपनी पत्नी की लाश के पास ही बैठा रहा और फिर खुद पुलिस को फोन कर मौके पर बुला लिया।

अवैध संबंधों का शक और कंपनी के टूर बने मौत की वजह

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि शिमलाठेर निवासी महेश एक टेंपो चालक है। उसकी शादी 13 साल पहले अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र निवासी राजवती (35) के साथ हुई थी। दंपति के तीन बच्चे हैं। राजवती एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि राजवती अक्सर कंपनी के टूर और अन्य कार्यक्रमों में जाती थी, जिसे लेकर महेश उस पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर भारी विवाद रहता था।

रात 1 बजे घोंटा गला, दूसरे कमरे में सो रहे थे 3 मासूम

बुधवार की देर रात भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर भयंकर झगड़ा हुआ। रात करीब एक बजे जब उनके तीनों बच्चे (विष्णु 13, ललित 8, और कनक 6) गहरी नींद में सो गए, तब गुस्से में आकर महेश ने दुपट्टे से अपनी पत्नी राजवती का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लाश के पास बैठकर किया प्रधान और पुलिस को फोन हत्या के बाद महेश करीब एक घंटे तक बिस्तर पर पड़ी पत्नी की लाश के पास चुपचाप बैठा रहा। रात करीब दो बजे उसने पहले गांव के प्रधान को फोन किया और कहा, ‘मैंने अपनी पत्नी को मार डाला है, उसकी लाश बेड पर पड़ी है।’ इसके बाद उसने खुद पुलिस कंट्रोल रूम को भी फोन कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि राजवती का शव बेड पर पड़ा था और महेश वहीं पास में बैठा हुआ था। हत्या में इस्तेमाल किया गया दुपट्टा भी वहीं पड़ा था। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। एसपी देहात ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मृतका के भाई गुड्डू की तहरीर पर आरोपी महेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस खौफनाक घटना के बाद तीनों मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है और पिता जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply