अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कचहरी में कार्य से आई 26 वर्षीय महिला 4 वर्षीय पुत्री के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

On: June 29, 2026 7:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कचहरी में कार्य से आई 26 वर्षीय महिला 4 वर्षीय पुत्री के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

पति ने थाना कोतवाली सहसवान में अज्ञात लोगों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज

सहसवान (बदायूं) बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी एक युवक ने थाना कोतवाली सहसवान पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 26 वर्षीय पत्नी अपनी 4 वर्षीय पुत्री को लेकर सहसवान कचहरी में न्यायालय के कार्य से गई थी जो देर रात तक वापस नहीं आई वापस न आने पर रिश्तेदारों परिचितों में जाकर पता किया उसका कोई पता नहीं चला।पत्र में पीड़ित ने बताया कि मेरी पत्नी का मोबाइल बंद जा रहा है जिससे आशंका है कि कहीं उसके साथ कोई बड़ी घटना हो जाए। पत्र में पीड़ित ने बताया उसे आशंका है की कोई व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
थाना कोतवाली सहसवान पुलिस ने पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर अपराध संख्या 317 धारा 87 के अंतर्गत मामले की अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दिया।रिपोर्ट-एस.पी सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply