अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

रिश्तेदार निकला बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी, मुठभेड़ में गिरफ्तार

On: June 29, 2026 6:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रिश्तेदार निकला बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी, मुठभेड़ में गिरफ्तार

अलापुर पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम का संयुक्त एक्शन, मुठभेड़ में दबोचा गया दरिंदगी का आरोपी

बदायूं। चार साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोपी रिश्तेदार निकला। बच्ची की निशानदेही के बाद पुलिस टीम ने आरोपी की घेराबंदी की तो आरोपी अबरार (60) ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गांव के बाहर सड़क पर रविवार तड़के चार बजे हुई मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दोनों पैर में गोली लगी है। आरोपी की फायरिंग में ककराला चौकी इंचार्ज गौरव सिंह भी घायल हो गए, उनके बाएं हाथ में गोली लगी है।आरोपी को जिला अस्पताल में पुलिस सुरक्षा में भर्ती कराया गया। वहीं चौकी इंचार्ज को दोपहर बाद छुट्टी दे दी गई।

एसएसपी के मुताबिक,रविवार तड़के करीब चार बजे पुलिस टीम आरोपी अबरार (60) पुत्र लतीम की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गांव में पहुंची थी।गांव के बाहर पुलिस को देख अबरार ने तमंचे से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया।आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।इसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने चार गोलियां चलाईं,एक गोली ककराला चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक गौरव सिंह के बाएं हाथ में लगी। घायल दरोगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।घायल आरोपी का भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा,4 खोखा और एक कारतूस व 110 रुपये व घटना में प्रयुक्त अंगोछा बरामद हुआ है।इधर, एसएसपी अंकिता शर्मा भी सुबह जिला अस्पताल पहुंच गईं।उन्होंने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने की जानकारी दी।

पकौड़ी का लालच देकर बच्ची को ले गया था अपने साथ:-पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी बच्ची का करीबी रिश्तेदार है। पूछताछ में उसने बताया कि वह बच्ची को पकौड़ी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। बच्ची के घर के पास मेले में झूले लगे थे। बच्ची झूलों को देख रही थी। तभी उसने मिर्च वाली पकौड़ी खरीदकर बच्ची को खाने के लिए दी। इसके बाद वह बच्ची को करीब डेढ़ किमी दूर मक्का के जुते हुए खेत में ले गया। दुष्कर्म करने के बाद उसे खेत में छोड़कर भाग निकला।वहीं,एसएसपी ने घटना का अनावरण करने के लिए एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज राहुल पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीमों को लगाया था।थाना अलापुर,एसओजी,सर्विलांस और थाना पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्य कर आरोपी को दबोचा।

काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने मिर्च की पकौड़ी फिर आरोपी का हुलिया बताया:-मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग कराई।महिला निरीक्षक सहित अन्य महिला सिपाहियों ने काउंसलिंग की। पुलिस की काउंसलिंग में बच्ची की स्थिति सामान्य हुई। इसके बाद बच्ची ने पुलिस को आरोपी की पहचान करने के साथ घटनास्थल से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत दिए। बच्ची की निशानदेही और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply