अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण के साथ मैदान में उतरता है तो कोई भी ताकत सपा सरकार को जीतने से नहीं रोक सकती कमाल अख्तर

On: June 28, 2026 8:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर– समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में कमाल पैलेस में विशाल पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांठ विधानसभा के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय कमाल अख्तर ने शिरकत कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सम्मेलन में समाजवादी पार्टी अमरोहा के जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव, कार्यक्रम के आयोजक खान चंद खड़कवंशी, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पीडीए समाज के लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ व्यापक मंथन किया गया। कमाल अख्तर ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, नौजवान, मजदूर, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं समाज के हर वंचित वर्ग की आवाज़ रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी जनता के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रही है और अब प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और जनहितकारी सोच को घर-घर एवं जन-जन तक पहुँचाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का चुनाव उत्तर प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। इसलिए सभी कार्यकर्ता आज से ही पूरी ताकत के साथ बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें, जनता के बीच जाएँ, समाजवादी सरकार की उपलब्धियों और वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों को लोगों तक पहुँचाएँ तथा एकजुट होकर संकल्प लें कि “इस बार सरकार बदलनी है और समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News-चोर मकान की दीवार काटकर घर में घुसे, लाखों रुपये के ज़ेवर, नकदी व सरसों के कट्टे चोरी कर हुए रफुचक्कर

Amroha News -कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या को अंजाम देना वाला कातिल पति गिरफ्तार, कब्ज़े से कुल्हाड़ी भी बरामद

Amroha News-प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर भरे गंदे पानी में बैठकर/ लेटकर जताया विरोध, जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Video वायरल : अमरोहा में चोरी के शक में युवक को पकड़कर खंभे से बांधा, ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप

मुरादाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

हसनपुर में कोचिंग संस्थानों पर अग्निशमन विभाग का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में मिलीं गंभीर खामियां

Leave a Reply