अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

इस्लामनगर में बवाल के बाद बड़ी कार्रवाई: 49 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, 9 आरोपी दबोचे

On: June 27, 2026 3:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---

इस्लामनगर में बवाल के बाद बड़ी कार्रवाई: 49 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, 9 आरोपी दबोचे

बदायूं के इस्लामनगर कस्बे के मछली बाजार में शुक्रवार शाम टेंपो और बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। इस दौरान लाठी-डंडे चले और पथराव भी किया गया।पुलिस ने इस मामले में 24 नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस्लामनगर थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, मछली बाजार क्षेत्र में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे।देखते ही देखते उनके बीच लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे।सूचना मिलने पर पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा।पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता की।उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा भी उत्पन्न की।पुलिस ने शुक्रवार को ही मौके से नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।पुलिस अब इन आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।नामजद आरोपी:-उपनिरीक्षक गौतम पांडेय की ओर से इस्लामनगर थाने में यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। पहले पक्ष से राजू, बबलू, फारुख, यावर,शमशाद,इरशाद,आदिल,दानिश,अनस,छोटा उर्फ छुट्टन,फूलबानो उर्फ फुली और गुलशन को नामजद किया गया है। दूसरे पक्ष से फारुख पुत्र हबीब,याकूब,अजीम,आरिफ, आमिर,इमरान,अमन,हसन,अब्दुल्ला,यामीन,गुलफ्शा और बबली को आरोपी बनाया गया है।इसके अतिरिक्त 20 से 25 अज्ञात लोगों को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।बाजार में सुरक्षा व्यवस्था:-बवाल के बाद मछली बाजार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बाजार में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।शुक्रवार को हुए बवाल के बाद बाजार की सभी दुकानें बंद कर दी गई थीं। हालांकि,आज शनिवार सुबह से ही बाजार खुल गया है।स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply