समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी
हसनपुर (अमरोहा)। राष्ट्रीय मानवाधिकार व आरटीआई परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष यदुवंशी दीनदयाल एडवोकेट के नेतृत्व में परिषद का विस्तार करते हुए दो नए पदाधिकारियों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
परिषद की ओर से *संजय कुमार पुत्र राधेश्याम को नगर अध्यक्ष, हापुड़ तथा सचिन मित्तल पुत्र रतनलाल मित्तल को नगर अध्यक्ष, पिलखुवा नियुक्त किया गया।* ऑनलाइन बैठक के माध्यम से दोनों पदाधिकारियों को परिषद की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
बैठक के दौरान संगठन के नियम, कार्यप्रणाली, उद्देश्य एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही नव-नियुक्त पदाधिकारियों से मानवाधिकार संरक्षण, जनहित एवं सूचना का अधिकार (आरटीआई) के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया।
परिषद के पदाधिकारियों ने दोनों नव-नियुक्त नगर अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए समाज सेवा और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

