अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हसनपुर में शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में तीन लोग गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

On: June 26, 2026 8:43 AM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर (अमरोहा)। थाना हसनपुर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए संज्ञेय अपराध की आशंका के मद्देनजर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

 

अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी हसनपुर पंकज त्यागी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में थाना हसनपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जगदीश पुत्र कल्लू सिंह निवासी ग्राम सरकड़ी अजीज थाना डिडौली, महेश पुत्र लेखा निवासी ग्राम डगरौली थाना हसनपुर तथा प्रदीप पुत्र लेखा निवासी ग्राम डगरौली थाना हसनपुर शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार तीनों के विरुद्ध शांति व्यवस्था भंग होने तथा संज्ञेय अपराध की संभावना को देखते हुए बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उपजिलाधिकारी न्यायालय हसनपुर के समक्ष पेश किया गया।इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सतर्कता और सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply