एक और नवजात शिशु की झोलाछाप चिकित्सक ने ले ली जान
नवजात शिशु को हुआ था डायरिया चिकित्सक ने जबरन खिला दी गोली
आनन-फानन में नवजात शिशु की हो गई मौत, परिवार में मचा कोहराम,
नवजात के पिता ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की लगाई गुहार
सहसवान (बदायूं) नगर के मोहल्ला पठान टोला निवासी समील अहमद पुत्र कल्लू ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पत्नी ने दो पुत्री के बाद तीन दिन पूर्व भी बड़े ऑपरेशन से एक पुत्र को जन्म दिया था पुत्र को डायरिया हो जाने के कारण वह नगर के मोहल्ला पठान टोला निवासी झोलाछाप चिकित्सक फकरे आलम के पास बच्चों को लेकर पहुंचा तो उन्होंने बच्चों के मुंह में जबरन दो गोली खिला दी बच्चा गोली खा भी नहीं पा रहा था परंतु जबरन गोली ठोस दी जिसके कारण उसकी हालत बिगड़नी शुरू हो गई|

प्रार्थना पत्र में शमिल अहमद ने झोलाछाप चिकित्सक की लापरवाही से अपने नवजात शिशु की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की थाना पुलिस से गुहार लगाई है।इस बाबत चिकित्सा अधीक्षक से पक्ष जानने का प्रयास किया गया परंतु संपर्क नहीं हो सका।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

