समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी
हसनपुर:- अंतरासी रोड स्थित तीर्थ बैंक्वेट हॉल में 81 दिवसीय गविष्ट (गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा के हसनपुर आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराम्नाय ज्योतिर्पीठाधीश्वर, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ जी महाराज का सान्निध्य प्राप्त हुआ, इस अवसर पर कांठ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय कमाल अख्तर सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अपने आशीर्वचन में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा, कि गौमाता भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक हैं। भारत की पहचान केवल उसके विकास और आर्थिक प्रगति से नहीं, बल्कि उसकी संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से होती है।
गौमाता हमारी आस्था, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि गौ-संरक्षण केवल धार्मिक विषय नहीं बल्कि राष्ट्रहित, पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण से जुड़ा हुआ विषय है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि समाज गौ-सेवा को केवल भावना तक सीमित न रखकर उसे व्यवहार में भी उतारे।
प्रत्येक व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार गौ-सेवा और गौ-संरक्षण में योगदान देना चाहिए।उन्होंने कहा कि जिस राष्ट्र में गौवंश सुरक्षित रहता है, वहां समृद्धि, शांति और सामाजिक संतुलन बना रहता है। गौमाता भारतीय जीवन-दर्शन का अभिन्न अंग हैं और उनकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। जगद्गुरु शंकराचार्य जी ने कहा कि गौवंश कृषि, स्वास्थ्य, पर्यावरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से सीधे जुड़ा हुआ है इसलिए गौ-संरक्षण को केवल धार्मिक दृष्टि से नहीं बल्कि राष्ट्रीय और सामाजिक दृष्टिकोण से भी देखा जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित कांठ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय कमाल अख्तर ने अपने संबोधन में कहा कि हसनपुर की धरती पर जगद्गुरु शंकराचार्य जी का आगमन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है। ऐसे आध्यात्मिक और सामाजिक जागरण के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। हमें आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और मानवता के मूल्यों को मजबूत करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए, उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं का मार्गदर्शन समाज को सही दिशा प्रदान करता है तथा युवाओं को नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करता है। समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना ही देश को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है। कमाल अख्तर ने कहा कि गौमाता के नाम पर राजनीति करने वाली सरकारें आज गौवंश की वास्तविक स्थिति पर मौन हैं।
प्रदेश भर में हजारों गौवंश सड़कों पर बेसहारा घूम रहे हैं, जिससे एक ओर गौमाता कष्ट झेल रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में गौ-संरक्षण के प्रति गंभीर है तो उसे धरातल पर प्रभावी और स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। कमाल अख्तर ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, गरीबों और पशुपालकों के हितों की आवाज उठाती रही है। सरकार को चाहिए कि गौवंश के संरक्षण के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराए।
गौशालाओं को सुदृढ़ बनाए तथा किसानों को आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान से राहत दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए, कार्यक्रम के दौरान गौ-संरक्षण, सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने पर बल दिया। आयोजकों ने बताया कि यह 81 दिवसीय गविष्ट यात्रा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर गौ-संरक्षण और जनजागरण का संदेश दे रही है। अंत में आयोजकों द्वारा जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का आभार व्यक्त किया गया तथा सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद दिया गया।
इस मोके पर पंडित यतेंद्र शंकर गौड, आरिफ अख्तर पूर्व मंत्री जगराम सिंह , चंद्रपाल सैनी, फ़ैसल अल्वी , संदीप गुर्जर , नवेन्द उर्फ़ गुड्डू प्रधान , वसीम मलिक , यूसुफ़ क़ुरैशी , अनुज त्यागी , गुड्डू प्रधान गलसुआ, पवन अग्रवाल , साजिद ख़ान , नदीम अंसारी , अखिलेश जाटव , भूपेंद्र चौधरी, इकराम चौधरी, ख़ानचंद खड़गवंशी, जितेंद्र बिधूड़ी, ज़फ़र जुरीद ,अरविंद कसाना, इक़बाल हमीद , यशवीर नागर, रिंकू पंडित , गुड्डू प्रधान , विजयपाल सैनी, चंद्रपाल कसाना, मिंटू जाटव , दिनेश गौतम , एडवोकेट नीरज त्यागी, शिवम मावी , जुहैब अय्यूब , नदीम गंगवार आदि लोग उपस्थित रहे।

