अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News : राशन डीलर पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

On: June 17, 2026 8:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

Amroha News : अमरोहा- जनपद के हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव बाटूपुरा में राशन डीलर की दुकान निरस्त होने के बाद एक गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गांव निवासी तीर्थ पुत्र छोटे का आरोप है कि उन्होंने राशन डीलर नीमना देवी के खिलाफ घटतौली और समय पर राशन न देने की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर डीलर का कोटा निरस्त कर दिया गया। इसके बाद से डीलर उनसे रंजिश रखने लगा।

पीड़ित के अनुसार, 7 जून को नीमना देवी, उनके पति रामपाल उर्फ गिरवर और कुछ अन्य लोगों ने लाठी-डंडों व लोहे की सरियों के साथ उनके घर में जबरन घुसकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, जिसमें तीर्थ गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका सिर फट गया।

आरोप है कि हमलावरों ने घटना के बाद उन्हें कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित का दावा है कि घटना का वीडियो भी उनके पास मौजूद है।घायल तीर्थ को पहले हसनपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल अमरोहा और फिर मेरठ रेफर किया गया।

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने हसनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।बुधवार को पीड़ित ने ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply