अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM ने खटीमा के बंडिया क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण किया

On: June 14, 2026 8:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा (ऊधम सिंह नगर) के बंडिया क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण का विशेष माहौल देखने को मिला।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है और यहां की संस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक आस्था हमारी पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं विकास केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित और विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ और महाबली हनुमान जी की प्रतिमाएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा, श्रद्धा और जनकल्याण की भावना को और मजबूत करेंगी। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और संस्कारों को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को मिल रहे प्रोत्साहन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, रणजीत सिंह नामधारी, किशन सिंह किन्ना, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, नगर पंचायत नानकमत्ता अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, एडीएम कौस्तुभ मिश्र, एएसपी उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं जनता उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तरकाशी में गूंजे बाबा बौखनाग के जयकारे: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खुले कपाट, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: नहाते समय गंगा में बहा दिल्ली का युवक, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

AN-32 क्रैश में शहीद प्रशांत पंचतत्व में विलीन: देहरादून में पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

CM धामी ने ग्रामोत्थान परियोजना के तहत सदभावना CLF द्वारा संचालित दीदी कैफे का शुभारम्भ किया

देहरादून में पानी भरने के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, भाई-बहन समेत 3 गंभीर रूप से घायल

कैंची धाम : दो कांस्टेबलों पर लगा लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, गुस्साई भीड़ ने की पुलिसकर्मियों की सरेआम धुनाई

Leave a Reply