“थाना सोनकपुर क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला था, जिसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने गहनता से जांच करते हुए मृतक के चाचा की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया है कि फुफेरी बहनों से संबंधों के शक में उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।”
फुफेरी बहन से संबंधों के शक में युवक की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
By Manoj Kumar
On: June 11, 2026 9:01 PM

---Advertisement---
सोनकपुर/संभल। थाना सोनकपुर क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां दो भाइयों ने मिलकर एक 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को गुमराह करने और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपियों ने मृतक के शव को एक पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।फुफेरी बहनों से संबंधों का था शक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक (25 वर्ष) मूल रूप से संभल का रहने वाला था। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी भाइयों को शक था कि मृतक युवक के उनकी फुफेरी बहनों के साथ प्रेम प्रसंग या अवैध संबंध हैं। इसी शक और पारिवारिक रंजिश के चलते दोनों भाइयों ने इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया और युवक को मौत के घाट उतार दिया।शव मिलने से मचा हड़कंप, रची गई थी आत्महत्या की साजिश हत्या के बाद आरोपियों ने खुद को बचाने के लिए पूरी वारदात को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। उन्होंने मृतक के शव को रस्सी के सहारे एक पेड़ से लटका दिया ताकि पुलिस और परिजनों को लगे कि युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। जब ग्रामीणों ने पेड़ से लटकता शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई।पुलिस की सख्ती के आगे टूटे आरोपी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने जब साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो वे टूट गए और उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।एसपी ग्रामीण का बयान (बाइट) इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी (ग्रामीण) आकाश सिंह ने बताया:
