अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने 120 मीटर सीसी रोड एवं पक्की नाली का किया लोकार्पण

On: June 7, 2026 8:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर। हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दयावली खालसा में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने मंदिर से कलुआ के मकान तक निर्मित 120 मीटर लंबी सीसी रोड एवं पक्की नाली का फीता काटकर लोकार्पण किया।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के गांवों में सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है।

 

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने और जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए इस निर्माण कार्य को पूरा कराया गया है।लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद त्यागी, मंडल महामंत्री संजय राणा, कमल डीलर मुनीराम खड़गवंशी, सुनील खड़गवंशी, अनिल खड़गवंशी, लोकेश खड़गवंशी, तुलसी, दीपक रघुवंशी, नरौटी खड़गवंशी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने सड़क एवं नाली निर्माण कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे गांव के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply