अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Gold-Silver Price : चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी, सोना भी हुआ महंगा- चेक करें आज के ताजा भाव

On: May 25, 2026 2:19 PM
Follow Us:
Gold Silver Price 4 Feb 2026
---Advertisement---

Gold and Silver Price: अमेरिका और ईरान के बीच लगभग 3 महीने से चल रहे तनाव के बीच समझौता होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इसी बीच, सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में शानदार तेजी देखी जा रही है। जहां एक तरफ, चांदी के भाव में 1.5 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर, सोने की कीमतों में भी लगभग 0.40 प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है। सोमवार को सुबह 09:41 बजे तक सोने का भाव 0.39 प्रतिशत यानी 621 रुपये की तेजी के साथ 1,59,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। वहीं दूसरी ओर, चांदी की कीमतें 1.55 प्रतिशत यानी 4214 रुपये की उछाल के साथ 2,76,060 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट पर ट्रेड कर रही थीं।

सोने की कीमतों में 821 रुपये तक की तेजी
हफ्ते के पहले दिन, सोमवार को 5 जून की डिलीवरी वाला सोना 471 रुपये की तेजी के साथ 1,59,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 1,58,679 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ था। आज कारोबार के दौरान सोने की कीमतें 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,59,014 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका है। यानी, पिछले सत्र की तुलना में आज सोने का भाव 821 रुपये तक की तेजी पकड़ चुका है।

चांदी का भाव 5000 रुपये बढ़ा
इसी तरह, आज 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 4837 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी के साथ 2,76,683 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुली, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 2,71,846 रुपये के भाव पर बंद हुई थी। आज कारोबार के दौरान, चांदी का भाव 2,76,888 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,75,428 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। यानी, पिछले सत्र की तुलना में आज चांदी का दाम 5042 रुपये तक की तेजी पकड़ चुका है।

सर्राफा बाजार में क्या है सोने-चांदी का भाव
बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 600 रुपये गिरकर 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। जबकि, चांदी का भाव बिना किसी बदलाव के 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। बताते चलें कि शनिवार और रविवार को MCX के साथ-साथ सर्राफा बाजार भी बंद रहते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply