अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haridwar News-हरिद्वार में भीषण गर्मी, पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार

On: May 23, 2026 1:10 PM
Follow Us:
Weather Update:
---Advertisement---

Haridwar News-हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गुरुवार को गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। आसमान से बरस रही आग और झुलसाने वाली धूप ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे पूरे शहर से लेकर देहात तक गर्मी का कहर साफ दिखाई दिया। दोपहर के समय प्रमुख बाजारों, चौराहों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले, जबकि बाजारों में भी भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रही। हालांकि, ये तपन अभी रुकने वाली नहीं है।

25 मई से नौतपा शुरू होने वाला है। जिसमें इन नौ दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है। जिससे धरती पर और आग बरसेगी और भीषण गर्मी के साथ लू चलने की भी आशंका है।

पिछले तीन दिनों से भीषण गर्मी के चलते सबसे अधिक परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों, सफाई कर्मियों और राहगीरों को उठानी पड़ी।

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को चक्कर आने, सिर दर्द और बेचैनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। अस्पतालों और क्लीनिकों में भी डिहाइड्रेशन, उल्टी और गर्मी से जुड़ी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

मौसम के लगातार बढ़ते तेवरों के बीच अब लोगों की चिंता इसलिए भी बढ़ गई है, वह इसलिए कि 25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है।

मान्यता के अनुसार नौतपा के नौ दिनों में सूर्य का प्रभाव सबसे अधिक रहता है और इसी दौरान भीषण गर्मी तथा लू का प्रकोप चरम पर पहुंच जाता है।

इस बार नौतपा 25 मई से दो जून तक प्रभावी रहेगा। मौसम विशेषज्ञों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इन दिनों में तापमान और अधिक बढ़ सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply