High BP Causes: हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी दिक्कत है जो लंबे समय तक बनी रहे तो धमनियों को डैमेज करने लगती है. ऐसे में हाई बीपी को कम करना जरूरी है. अक्सर ही लोग बीपी कम करने की दवाएं भी लेते हैं, साथ ही इसके लिए अपने खानपान में बदलाव से लेकर एक्सरसाइज तक करते हैं फिर भी बीपी कम नहीं होता है. इसपर जनरल फिजीशियन डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करके बताया है कि बीपी (High Blood Pressure) कम ना होने की वजह असल में आपके शरीर में एक खनिज की कमी हो सकती है जो हाई ब्लड प्रेशर को कम होने से रोकती है. ऐसे में यहां जानिए किस कमी से टस से मस नहीं हो रहा है आपका ब्लड प्रेशर लेवल.
किस कमी से हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत बनी रहती है
डॉ. शालिनी सिंह सालुंके बताती हैं कि शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो तो हाई ब्लड प्रेशर कम नहीं होता है. चाहे आप नमक कम कर लें या सोडियम की दवाएं खा लें, लेकिन अगर शरीर में मैग्नीशियम की कमी होगी तो ब्लड प्रेशर लेवल नॉर्मल नहीं होगा. इसीलिए खानपान में कैल्शियम से भरपूर फूड्स को शामिल करके हाई बीपी कम करने की कोशिश की जा सकती है.
कद्दू के बीज – रोजाना 2 चम्मच कद्दू के बीज खाए जा सकते हैं. इनमें लगभग 150 मिलीग्राम के आस-पास मैग्ननीशियम मिल जाता है.
पालक – मैग्नीशियम पाने के लिए 1 से 2 कप पका हुआ पालक खाने पर शरीर को 100 मिलीग्राम तक पालक मिल जाता है.
बादाम – 10 से 15 बादाम खाने पर लगभग 200 मिलीग्राम मैग्नीशियम शरीर को मिल जाता है.
केला – दिन में 1-2 केले खाकर शरीर को 30 से 60 मिलीग्राम मैग्नीशियम मिल सकता है.
डार्क चॉक्लेट – सेहत के लिए एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद होती है डार्क चॉक्लेट. ऐसे में डार्क चॉक्लेट का एक छोटा टुकड़ा खाने पर शरीर को 50 मिलीग्राम तक मैग्नीशियम मिल जाता है.
डॉक्टर की सलाह है कि अपना ब्लड प्रेशर बढ़ने की सही वजह पता होना जरूरी है जिससे समय रहते सही इलाज और सही खानपान की मदद से बीपी को कम किया जा सके.

