अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:- पॉपकॉर्न व दोना पत्तल मेकिंग मशीन प्राप्त करने हेतु करें आवेदन*

On: May 18, 2026 9:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*पॉपकॉर्न व दोना पत्तल मेकिंग मशीन प्राप्त करने हेतु करें आवेदन*

बदायूं । जिला ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा बताया गया कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क टूल किट्स वितरण योजना के अर्न्तगत जनपद बदायॅू के ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले सामान्य जाति/अनुसूचित जाति/अल्पसंख्यक एवं पिछडे वर्ग के भुर्जी जाति व परम्परागत स्वरोजगार में रूचि रखने वाले कारीगरों को वर्ष-2026-27 हेतु आधुनिक पॉपकार्न मेकिंग मशीन, मोटराइज्ड दोना पत्तल मशीन निःशुल्क वितरण हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र बोर्ड की वेवसाइट www.upkvib.gov.in की ऑनलाइन सेवाओ के अर्न्तगत ऑनलाइन टूलकिट्स पंजीकरण एवं आवंटन में आवेदन 05 जून 2026 सांय 5ः00 बजे तक आवेदन पत्र आमन्त्रित किये जाते है।

आवेदको का चयन गठित चयन समिति द्वारा किया जायेगा। जिसमें आर्थिक रूप से अत्यन्त पिछडे एंव वी0पी0एल0 परिवार के सदस्यों को वरीयता दी जायेगी, ऐसे इच्छुक व्यक्ति जिनकी आयु 18 वर्ष कम न हो एंव 50 वर्ष से अधिक न हो अपना आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग कार्यालय-मो0-शहवाजपुर पुरानी चुॅगी बरेली रोड बदायॅू में जमा कर सकते है। योजनाओ में ऑनलाइन आवेदन करते समय आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूलनिवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो, राशन कार्ड/परिवार आई0डी0, आधार लिंक मोबाइल नम्वर अपलोड करना अनिवार्य है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply