चार दिन बाद आनी थी बारात मोहल्ले के ही स्वजातीय प्रेमी के साथ₹900000 की नगदी लाखों रुपए के जेवर लेकर युवती हुई फरार
“चाचा ने चार लोगों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज”
बदायूं कस्बा उझानी थाना कोतवाली उझानी के एक मोहल्ला निवासी चाचा ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी भतीजी जिसकी आयु लगभग 24 वर्ष है 4:00 बजे के लगभग मोहल्ले का ही आशीष पुत्र दयाराम जो सजातीय है भतीजी को बहला फुसलाकर घर में रखें₹900000 की नगदी तथा लाखों रुपए के जेवर लेकर शादी से 4 दिन पहले भगा ले गया।
पीड़ित चाचा के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 146 धारा 87 आशीष पुत्र दयाराम दयाराम पुत्र लल्लू, मनीष, अभिषेक पुत्रगण दयाराम के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

