अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun News: दर्दनाक हादसा, युवक की करंट लगने से हुई मौत* “पुलिस ने मृतक का शब पीएम को जिला मुख्यालय भेजा

On: April 22, 2026 9:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Badaun News

दर्दनाक हादसा, युवक की करंट लगने से हुई मौत*
“पुलिस ने मृतक का शब पीएम को जिला मुख्यालय भेजा”

बदायूं:बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सर्वा में एक दर्दनाक हादसे में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार को सोमपाल पुत्र कुंवरपाल मक्का की सिंचाई करने खेत में ट्यूबवेल चलाने गया था। ट्यूवेल चालू करते समय उसके स्विच में करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से सोमपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहां खेतों में काम कर रहे किसानों ने यह देखकर परिजनों को सूचना दी, सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जीवित होने की उम्मीद पर परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Reply