नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके से एक बेहद सन्न कर देने वाली और खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक तरफा प्यार और जलन (श्रमंसवनेल) की आग में अंधी हुई एक युवती ने अपनी ही पड़ोसन (जिसकी कुछ दिनों बाद शादी होने वाली थी) के चेहरे पर तेजाब (।बपक) फेंक दिया। घटना के बाद से पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे जीटीबी (ळज्ठ) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।
श्मेंहदीश् लगाने का बहाना और खौफनाक साजिश
जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल की दोपहर को गोकलपुरी पुलिस स्टेशन को इंदिरा विहार इलाके में एक महिला पर तेजाब से हमला किए जाने की पीसीआर कॉल मिली थी।
कैसे हुई वारदात- बताया जा रहा है कि 21 वर्षीय पीड़ित युवती की 19 अप्रैल को बारात आने वाली थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली आरोपी युवती श्मेंहदीश् लगाने के बहाने पीड़िता के घर पहुंची और मौका पाते ही उसने होने वाली दुल्हन के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया।
क्या था वारदात का असली कारण?
पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस खौफनाक हमले के पीछे की वजह श्प्रेम त्रिकोणश् और एकतरफा चाहत बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवती की शादी जिस लड़के से तय हुई थी, आरोपी युवती भी उसी लड़के को मन ही मन पसंद करती थी।
जब आरोपी को पता चला कि उस लड़के की शादी उसकी पड़ोसन से हो रही है, तो वह यह बर्दाश्त नहीं कर पाई। इसी शादी को हमेशा के लिए रोकने और लड़की की जिंदगी बर्बाद करने के इरादे से उसने इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मांगी कड़ी सजा
घर में जहां शादी के गीत गाए जा रहे थे, वहां अब मातम और चीख-पुकार मची है। पीड़िता के परिजनों ने बताया, ष्वह हमारे पड़ोस में ही रहती है और पहले भी अपनी बहन के साथ हमारे घर आती-जाती थी। हमें जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह इतनी बड़ी साजिश रच रही है।ष्
परिजनों का कहना है कि दोनों ही लड़कियां पढ़ाई में बहुत अच्छी हैं और आरोपी ने हाल ही में नौकरी के लिए पेपर भी दिया था।
सदमे में डूबे परिवार ने पुलिस-प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपी युवती को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और तेजाब कहां से खरीदा गया, इसकी गहनता से जांच की जा रही है।

