अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:- 18 कोच वाली इंटरसिटी 16 अप्रैल से नई दिल्ली से व 17 अप्रैल से कासगंज से नियमित चलेगी*

On: April 14, 2026 2:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*18 कोच वाली इंटरसिटी 16 अप्रैल से नई दिल्ली से व 17 अप्रैल से कासगंज से नियमित चलेगी*

#बदायूं क्षेत्रीय जनता में हर्ष की लहर#

बदायूं 13 अप्रैल। क्षेत्रीय जनता की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 14315/114316 बरेली-नई दिल्ली-बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार कर नई दिल्ली से कासगंज तक 16 अप्रैल, 2026 से तथा कासगंज से नई दिल्ली तक 17 अप्रैल, 2026 से नियमित चलाये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस नियमित गाड़ी का संचलन निम्नवत किया जाएगा:-

इस गाड़ी का नियमित संचलन विस्तारित मार्ग पर 16 अप्रैल, 2026 से 14316 नई दिल्ली-कासगंज इंटर सिटी एक्सप्रेस नई दिल्ली से 16.35 प्रस्थान कर पूर्व समय-सारणी के अनुसार मध्यवर्ती निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए बरेली से 22.00 बजे, बदायूँ से 22.़45 बजे, उझानी से 23.00 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 23.32 बजे छूटकर अगले दिन कासगंज 00.10 बजे पहुँचेगी। जबकि वापिसी यात्रा में 17 अप्रैल, 2026 से 14315 कासगंज-नई दिल्ली इंटर सिटी एक्सप्रेस कासगंज से 02.50 बजे प्रस्थान कर सोरों शूकर क्षेत्र 03.08 बजे, उझानी से 03.37 बजे, बदायूँ से 03.55 बजे, बरेली से 04.55 बजे से छूटकर पूर्व समय-सारणी के अनुसार मध्यवर्ती निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए नई दिल्ली 10.20 बजे पहुँचेगी।

उक्त गाड़ी में एसएलआरडी का 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 05, आरक्षित द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 09 एवं वातानुकूलित कुर्सी यान का 02 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply