Budaun News: बिसौली-सहसवान मार्ग पर पिकअप वाहन बना आग का गोला, चालक बाल-बाल बचा
बदायूं के उद्यैती इलाके में बिसौली-सहसवान मार्ग पर शनिवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलते पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा वाहन आग का गोला बन गया।घटना के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोका और तुरंत वाहन से उतरकर बाहर आ गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, उघैती थाना क्षेत्र के राज बरौलिया गांव के पास सहसवान-बिसौली रोड पर तेज रफ्तार से जा रहा पिकअप वाहन में अचानक धुआं उठने लगा। वाहन चालक इब्ने हसन ने जैसे ही केबिन से धुआं निकलता देखा, उसने बिना देर किए वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और वाहन से नीचे उतर गया।


