अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

5-kg-lpg-cylinders-5 KG वाले LPG सिलेंडरों की सरकार ने बढ़ाई सप्लाई

On: April 12, 2026 9:44 PM
Follow Us:
5-kg-lpg-cylinders
---Advertisement---

5-kg-lpg-cylinders-खाड़ी देशों में बिगड़े माहौल के कारण गैस सप्लाई में आई बाधाओं के बीच भारत ने 5 किलो वाले LPG सिलेंडरों की सप्लाई बढ़ा दी है। सरकार ने इसके साथ ही पाइप से सप्लाई की जाने वाली रसोई गैस (PNG) कनेक्शन का विस्तार भी तेज कर दिया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 23 मार्च से अब तक 5 किलो वाले 13 लाख से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर बेचे जा चुके हैं और इनकी दैनिक बिक्री भी 1 लाख से ज्यादा हो गई है। सरकार ने प्रवासी मजदूरों और कम आय वर्ग के उपभोक्ताओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई बढ़ाई है।

30,000 से ज्यादा उपभोक्ताओं ने सरेंडर किया अपना एलपीजी कनेक्शन
इसी अवधि में 4.24 लाख से ज्यादा नए पीएनजी कनेक्शन भी दिए गए हैं, जबकि 30,000 से ज्यादा उपभोक्ताओं ने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर पीएनजी को अपनाया है। 6 हफ्तों से जारी पश्चिम एशिया संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को बुरी तरह से प्रभावित किया है। भारत अपनी जरूरत का लगभग आधा कच्चा तेल, 40 प्रतिशत गैस और 85-90 प्रतिशत एलपीजी पश्चिम एशिया से ही आयात करता है, जिस पर इस संकट का असर पड़ा है। हालांकि, कच्चे तेल की कमी को अन्य स्रोतों से पूरा कर लिया गया है, लेकिन एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हुई है।

रोजाना 1 लाख से ज्यादा बिक रहे हैं कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर
सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी सप्लाई को प्राथमिकता दी है और होटल-रेस्तरां जैसे कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए सप्लाई में कटौती की है। संकट से पहले फरवरी में जहां रोजाना लगभग 77,000 सिलेंडर बिक रहे थे, वहीं पिछले 2-3 हफ्तों में ये संख्या 1 लाख से ज्यादा हो गई है। बयान के अनुसार, घरेलू एलपीजी सप्लाई कुल मिलाकर स्थिर बनी हुई है और कहीं भी कमी की सूचना नहीं है। 11 अप्रैल को 52 लाख से ज्यादा सिलेंडर डिलीवर किए गए। कमर्शियल एलपीजी की उपलब्धता भी अब संकट-पूर्व स्तर के करीब 70 प्रतिशत तक बहाल हो गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Farmer Registry 2026: किसान भाई ध्यान दें: बिना फार्मर रजिस्ट्री नहीं मिलेगी सम्मान निधि और खाद! पूरी जानकारी यहाँ।

मुरादाबाद में तेंदुए का खौफनाक आतंक: 3 साल के मासूम को जबड़े में दबोचा

BSNL का सबसे बड़ा धमाका: मात्र 1 रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी, 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग!

Amroha News-आजादी के बाद चकनवाला गांव को पहली बार मिला पक्का पुल, विधायक राजीव तरारा ने पूरा किया दशकों पुराना सपना

Homeopathy News: विश्व होम्योपैथी दिवस आज। विश्व होम्योपैथी दिवस 10 अप्रैल 2026 पर जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अमोल गुप्ता से खास बातचीत पर आधारित।

UP Final Voter List 2026 : यूपी में दो करोड़ पांच लाख वोटर्स के कट गए नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

Leave a Reply