अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हरियाणा में अब जमीन पर नहीं बैठेंगे छात्र, प्रदेश के 14 हजार स्कूलों में होगा बड़ा बदलाव…

On: April 12, 2026 9:07 PM
Follow Us:
cm
---Advertisement---

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए एक अहम फैसला लिया है। अब राज्य के लगभग 14 हजार सरकारी स्कूलों में कोई भी छात्र जमीन पर बैठकर पढ़ाई नहीं करेगा। सरकार ने टाट-पट्टी व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर सभी स्कूलों में ड्यूल डेस्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस योजना के लिए बजट को मंजूरी दे दी है। सरकार इस परियोजना पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों के स्कूलों में लगभग 2.88 लाख ड्यूल डेस्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया को अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 1 नवंबर से स्कूलों में ड्यूल डेस्क पहुंचने शुरू हो जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को तुरंत इसका लाभ मिल सकेगा। नए ड्यूल डेस्क लोहे के बनाए जाएंगे और इनमें एंगल की जगह पाइप का इस्तेमाल होगा, जिससे ये ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होंगे। इन डेस्क पर छात्र आराम से बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे और स्कूलों में होने वाली परीक्षाएं भी इन्हीं पर आयोजित की जाएंगी।

बताया जा रहा है कि वर्ष 1966 के बाद यह पहली बार है जब सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे में इतना बड़ा बदलाव किया जा रहा है। इस फैसले से न केवल छात्रों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि उनकी पढ़ाई का माहौल भी सुधरेगा। इस नई व्यवस्था से विद्यार्थियों को गर्मी और सर्दी में जमीन पर बैठने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इससे उनकी सेहत और पढ़ाई दोनों पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply