Sanju Samson Century: आईपीएल 2026 के 18वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार बैटिंग करते हुए शतक लगाया है। वह इस आईपीएल सीजन में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। संजू ने अपनी ये सेंचुरी 52 बॉल में पूरी की है। उनकी इसी पारी के दमपर चेन्नई की टीम इस मैच में बड़े स्कोर की तरफ बढ़ती हुई नजर आ रही है। संजू पारी की शुरुआत से ही अच्छी लय में दिखे और उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए।
संजू सैमसन अब आईपीएल इतिहास में सीएसके के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा है। एमएस धोनी ने CSK के लिए बतौर विकेटकीपर सबसे बड़ी पारी 84 रनों की खेली थी। लेकिन अब धोनी के इस रिकॉर्ड को सैमसन ने तोड़ दिया है। हालांकि आपको बता दें कि एमएस धोनी अक्सर मिडिल ऑर्डर में या निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन संजू सैमसन टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं। वह आईपीएल में पहली बार CSK के लिए खेल रहे हैं और इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए पहले ही सीजन में उन्होंने रिकॉर्ड बना दिया।
खबर अपडेट हो रही है….

