अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP News-क्रिकेट मैच खेलते समय बैट्समैन की मौत

On: March 22, 2026 9:19 AM
Follow Us:
ipl
---Advertisement---

शाहजहांपुर में क्रिकेट मैच के दौरान यूपी क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के अंपायर की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ ग्राउंड पर किक्रेट खेलने गए थे। वहां बैटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ी, वह ग्राउंड पर ही गिर गए। साथियों ने उन्हें ग्राउंड की सीढ़ियों पर लिटाया। इसके बाद अस्पताल लेकर गए। जहां उनकी मौत हो गई।

परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए शव को घर लेकर चले गए। अंपायर की मौत से पहले का ड्रोन वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह क्रिकेट किट पहने बैट लिए दिखाई दे रहे हैं। वह पिच के पास टहल रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में वह सीढ़ियों पर लेटे दिख रहे हैं। मामला थाना रोजा क्षेत्र का है।

आदर्शनगर कॉलोनी के रहने वाले सोनल चंद्रा (30) पेशे से अंपायर थे। सोनल उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पैनल में 3 साल पहले अंपायर बने थे। मां सुनीता चंद्रा टीचर थीं। वह एक साल पहले रिटायर्ड हुई हैं। पिता महेश चन्द्रा सीमा सुरक्षा बल में तैनात थे। वह 30 साल पहले शहीद हो गए थे।

सोनल शनिवार दोपहर दो बजे अपने दोस्तों के साथ किक्रेट खेलने के लिए ओसीएफ ग्राउंड गए थे। वहां बैटिंग करने के दौरान उनकी तबियत बिगड़ने लगी। उन्हें घबराहत और उलझन होने लगी। इसके बाद साथियों ने उन्हें ग्राउंड की सीढ़ियों पर लिटा दिया। हालत में सुधार न होने पर सोनल को ओसीएफ अस्पताल लेकर गए। यहां से सोनल को निजी अस्पताल भेज दिया गया। परिजन उन्हें बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। वह इकलौता बेटा थे।

सोनल हमेशा मैच के दौरान ड्रोन वीडियो बनवाते थे दोस्तों के अनुसार, सोनल जब भी क्रिकेट खेलता था तो वह अपना ड्रोन से वीडियो भी बनवाता था। शनिवार को भी क्रिकेट खेलने के दौरान उसने वीडियो बनवाया था। बैटिंग करते समय उसकी तबीयत बिगड़ी तो वह पिच से अलग हट गया।

वहीं रोजा थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया- उनके पास क्रिकेट खेलने के दौरान युवक की मौत की कोई सूचना नहीं आई है। शिकायत आती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!