अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP News-यूपी सरकार ने दिए बारिश-ओलावृष्टि से हुए नुकसान के आकलन के निर्देश, 24 घंटे में दिया जाए मुआवजा

On: March 21, 2026 3:29 PM
Follow Us:
UP News
---Advertisement---

UP News- उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों में खराब मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के बाद किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है. जिसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को प्रमुख सचिव राजस्व व राहत आयुक्त के साथ अहम बैठक की. सीएम योगी ने अधिकारियों को जनहानि का आंकलन करने और 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश दिए.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दो दिनों में राज्य में हुई अति वर्षा और ओला वृष्टि को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में फील्ड पर उतरकर काम करें और राहत कार्यों पर नजर रखें. किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सीएम योगी ने बैठक में बारिश और ओलावृष्टि की वजह से हुए नुकसान का सटीक आंकलन कर रिपोर्ट भेजने के भी निर्देश दिए.

सीएम योगी ने दिए राहत कार्य के निर्देश
मुख्ममंत्री ने कहा कि खराब मौसम की वदह से हुई जनहानि, पशुहानि, घायलों व चोटिलों को 24 घंटे में मुआवजा दिया जाए. पीड़ितों को तत्काल प्रभआव से राहत राशि का वितरण किया जाए. फसल क्षतिपूर्ति का सही आंकलन कर एक हफ्ते के भीतर पीड़ितों को भुगतान किया जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जगहों पर ओलावृष्टि की वजह से भी फसलों को नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए. बारिश की वजह से कई जगहों पर जल जमाव की स्थिति भी पैदा हो गई है. इन जगहों पर जल्द से जल्द पानी की निकासी के काम किए जाए और तेजी से राहत कार्य चलाए जाएं.

बता दें यूपी में बीते दिनों से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से मेरठ, आगरा, इटावा, लखनऊ, प्रयागराज समेत कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई हैं. जिसकी वजह से खेतों में खड़ी गेंहू और अन्य तरह की फसलों को काफी नुकसान हुआ हैं. बेमौसम हुई बरसात ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!