अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP News-कैला देवी के दर्शन करके लौट रहे 5 लोगों की मौत, 4 घायल

On: March 20, 2026 10:46 AM
Follow Us:
UP News
---Advertisement---

UP News-आगरा: यूपी के आगरा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक व एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस हादसे के बारे में जानकारी दी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आने के कारण वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। फिलहाल आगे की जांच भी की जा रही है।

एक ही परिवार के थे चार लोग
पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार रात की है। यहां चित्राहाट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र निवासी परिवार के कई लोग कैला देवी के दर्शन कर बोलेरो से लौट रहे थे। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि रास्ते में कार पेड़ से टकरा गई जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कार चालक ऋषि (20), कामता प्रसाद (70), उनके बेटे देवेंद्र (35), पुत्रवधु सीमा (32) और तीन वर्षीय पौत्री आराध्य की मौत हो गई।

नींद आने से हुआ हादसा
डीसीपी ईस्ट अभिषेक अग्रवाल ने बताया, “19 मार्च को रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि चित्राहाट थाना क्षेत्र में एक वाहन पेड़ से टकरा गया है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। जांच जारी है।” अग्रवाल ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का उपचार सैफई मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!