*भाजपा शासन में कानून व्यवस्था चरमरा : ओमकार सिंह*

बदायूँ: परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में बदांयू के हिन्दुस्तान पेट्रोलियम में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में डिप्टी जनरल मैनेजर सुधीर गुप्ता एवं अस्स्टिेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा हुई हत्या पर गोष्ठी कर श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप मौजूद रहे इस अवसर पर ओमकार सिंह ने कहा कि जिस तरह ये हत्याकांड हुआ है ये भाजपा सरकार की पोल खोलती है कि भाजपा द्वारा कानून व्यवस्था कितनी ज्यादा चरमराई हुई है इस हत्याकांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय पर मोमबत्ती जला कर कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर जितेंद्र कश्यप ने मृतको के परिवारजनों के प्रति सवेदना प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित की, गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने की गोष्टी में जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह ने भी विचार व्यक्त किये मुख्य रूप से गोष्ठी में युवा कांग्रेस के जोनल कोऑर्डिनेटर शफी अहमद, महासचिव इगलास हुसैन, विधि विभाग अध्यक्ष सूरजपाल सोलंकी, युवा कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष बाबू चौधरी, एराज अली, एससीएसटी अध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव मोरपाल प्रजापति, पंचायत राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

