Kumar Sangakkara Father Passed Away: श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगकारा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. उनके पिता क्षेमा संगकारा का निधन हो गया है. बता दें कि क्षेमा एक प्रसिद्ध वकील थे और कैंडी में उनका काफी नाम था. उन्होंने क्रिकेट की दुनिया और श्रीलंका को कुमार संगकारा जैसा महानतम क्रिकेटर दिया. संगकारा के परिवार ने फैंस को यह दुखद खबर दी और ऐलान किया कि 4 मार्च को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
कुमार संगकारा के पिता का निधन
कुमार संगकारा के पिता क्षेमा कैंडी शहर के सम्मानित नागरिकों में गिने जाते थे. वो भले ही प्रोफेशनल क्रिकेटर नहीं थे लेकिन कुमार के पहले कोच रहे थे. अपने बेटे को लेकर वो बहुत ही अनुशासित थे. वो हर दिन संगकारा और उनके भाइयों की कोचिंग में घंटों बिताते थे. कुमार संगकारा के परिवार ने पुष्टि की कि उनका निधन हो गया है. उन्होंने स्टेटमेंट में लिखा, ‘हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि वकील क्षेमा संगकारा का निधन हो गया है. वो कुमारी के पति और तुषारी, वेमिन्द्रा, सारंगा एवं कुमार के पिता के प्रिय पिता थे. उन्हें पूरे परिवार, दोस्तों, साथियों और जो लोग भी उन्हें जानते थे, सभी द्वारा याद किया जाएगा.
संगकारा की सफलता में पिता का था बड़ा किरदार
कुमार संगकारा को श्रीलंका क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा खिलाड़ी बनाने में उनके पिता का काफी अहम किरदार था. संगकारा ने रिटायरमेंट के बाद अपने भाषण में पिता को धन्यवाद भी कहा था. बता दें कि कुमार संगकारा मौजूदा समय में IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच और डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं.
क्रिकेट प्रेमियों में शोक की लहर
कुमार संगकारा के पिता के निधन के बाद सोशल मीडिया पर खेल प्रेमियों में शोक की लहर है. आप नीचे कुछ रिएक्शन देख सकते हैं:

