अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Crime News : अवैध संबंधों से परेशान पति ने प्रेमी से करा दी शादी

On: February 15, 2026 8:03 PM
Follow Us:
Crime News
---Advertisement---
Crime News: बागपत । जिले के दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला और उसके जेठ के बेटे के बीच लंबे समय से चल रहे संबंधों का खुलासा होने के बाद परिवार में बड़ा विवाद खड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी को अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया। आखिरकार थाने के बाहर ही दोनों की शादी करा दी गई। वहीं ये मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल युवक की शादी उसकी चाची से करा दी गई है।

पांच सालों से था संबंध
जानकारी के अनुसार, महिला का अपने भतीजे (जेठ के पुत्र) के साथ करीब पांच सालों से संबंध था। इस रिश्ते की भनक महिला के पति को लग गई, जिसके बाद घर में तीखा विवाद हुआ। नाराज पति ने अपने दोनों बेटों को अपने पास रखने का निर्णय लिया और पत्नी को घर छोड़ने के लिए कह दिया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन पति अपने फैसले पर अडिग रहा। उसने हाल के आपराधिक मामलों का हवाला देते हुए आशंका जताई कि अवैध संबंधों के चलते कई घटनाएं हो चुकी हैं, इसलिए वह किसी भी जोखिम से बचना चाहता है। इसी डर के चलते उसने पत्नी के साथ रहने से मना कर दिया।

थाने में करा दी दोनों की शादी
बाद में महिला, उसका पति और संबंधित युवक परिजनों के साथ दोघट थाने पहुंचे। वहां महिला और युवक ने स्पष्ट किया कि वे अपनी इच्छा से साथ रहना चाहते हैं और कस्बे से बाहर जाकर मजदूरी कर जीवनयापन करेंगे। थाने में मौजूद लोगों के सामने पति ने खुद दोनों के गले में वरमाला डलवाकर विवाह की रस्म पूरी कराई। बताया जा रहा है कि महिला के मायके पक्ष ने इस मामले में थाने आने से दूरी बनाए रखी। फिलहाल यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!