अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Ghaziabad News-गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड में हुआ एक बड़ा खुलासा

On: February 10, 2026 2:52 PM
Follow Us:
Ghaziabad News-
---Advertisement---

Ghaziabad News-गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों के 9वीं मंजिल से कूद जान देने के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. ताजा जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने सोमवार की शाम को चेतन के ससुर, साली और साढ़ू से पूछताछ की. सभी से अलग-अलग की गई पूछताछ घंटों तक चली और सभी से अलग-अलग सवाल भी पूछे गए. तीनों में बताया कि 2018 में मरने वाली चेतन की साली 16 वर्षीय आंचल थी, जबकि चेतन और तीनों पत्नियों ने उसे चेतन की प्रेमिका तबस्सुम बताया था.

वहीं, मामले में अभी तक की जांच में पता चला है कि बच्चियां पिता के करीब थीं. हादसे के बाद चेतन के बारे में एक के बाद एक कई चौंकाने वाली बातें पता चलीं और सगे संबंधियों के ही विरोधाभासी बयानों ने पुलिस को और ज्यादा उलझा दिया है. जिसके कारण ही पुलिस अब हर मामले की पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है और यह खजूरी में कहां रहते थे, कितनी पढ़ाई की, पहली, दूसरी और तीसरी शादी कैसे की और कितनी महिलाओं से संबंध रहे, कहां-कहां रहे, क्या-क्या काम किया, कहां नौकरी की, बच्चियों के साथ कैसे संबंध… हर एक पहलू को लेकर पुलिस जानकारियां जुटा रही है.

वह तबस्सुम नहीं आंचल थी
पुलिस ने सोमवार को चेतन के ससुर दिलीप, साली शालू और साढ़ू विष्णु से पूछताछ की. शाम से देर रात तक पूछताछ हुई. तीनों ने चेतन की पहली और दूसरी शादी को लेकर वही बात दोहराई, जो चेतन ने बताई थी. मगर साल 2018 में चेतन के दूसरे घर की बालकनी से गिरकर मरने वाली लड़की के बारे में कहा कि वह 16 वर्षीय आंचल थी, जो चेतन की साली यानी दिलीप की बेटी थी. वह निशिका के जन्मदिन की पार्टी में गई थी. बालकनी से कपड़े उतारने के दौरान पैर फिसलने से गिरने के बाद मौत हुई थी. वहीं, चेतन और उसकी तीनों पत्नियों का कहना था कि राजेंद्रनगर वाले फ्लैट में साल 2018 में उसकी लिव-इन पार्टनर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. वह मुस्लिम थी, जिसका नाम तबस्सुम था.

गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड
पाखी (12), प्राची (14) और निशिका (16) ने पिछले बुधवार को अपने अपार्टमेंट बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी. आरोप है कि उनके माता-पिता ने उनकी गेमिंग की लत पर आपत्ति जताई थी और उनके फोन छीन लिए थे.

लड़कियों ने अंदर से अपना कमरा बंद किया और सुबह करीब 2:15 बजे एक-एक करके बालकनी की खिड़की से कूद गईं. आवाज इतनी तेज थी कि रिहायशी कॉम्प्लेक्स में कई लोग जाग गए. उन्हें तुरंत लोनी के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

3 पत्नियां – जो हैं बहनें
गाजियाबाद सुसाइड जांच में एक जटिल पारिवारिक ढांचा सामने आया है. जांच में पता चला है कि कुमार की फिलहाल तीन पत्नियां हैं, सुजाता, हीना और टीना, जो बहनें हैं. बताया जा रहा है कि सुजाता निशिका की मां हैं, जबकि हीना प्राची और पाखी की मां हैं. कुमार की तीसरी पत्नी टीना से एक और बेटी थी, देवू, जो 4 साल की थी. सभी साथ रहते थे.

यह भी सामने आया है कि स्टॉकब्रोकर कुमार पर 2 करोड़ रुपये का कर्ज था और वह परिवार चलाने के लिए संघर्ष कर रहा था. उसने बिजली के बिल चुकाने के लिए अपनी बेटियों के मोबाइल फोन भी बेच दिए थे. खराब एकेडमिक परफॉर्मेंस और आर्थिक दिक्कतों के कारण लड़कियां दो साल से स्कूल भी नहीं जा रही थीं.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!