अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand news-CM धामी ने एंजेल की हत्या पर दुख व्यक्त किया

On: December 29, 2025 8:30 PM
Follow Us:
CM Dhami
---Advertisement---

uttarakhand news-देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बात कर, एंजेल की हत्या पर दुरूख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें अवगत कराया कि इस मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि एक अन्य आरोपी के नेपाल भागने की आशंका है, इनाम घोषित करते हुए उसे भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना पर वो व्यक्तिगत तौर पर दुरूखी हैं। इस स्थिति में परिवार के दुरूख को समझ सकते हैं। उत्तराखण्ड सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में कभी भी इस तरह का माहौल नहीं रहा है, यहां देश- विदेश के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। इसलिए यह घटना हम सबके लिए भी कष्टपूर्ण है। सरकार ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी उनकी बात हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। परिवार की सहायता के लिए वो त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे, साथ ही उत्तराखण्ड सरकार भी परिवार की हर संभव सहायता करेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

uttarakhand news-गोपेश्वर में दिखा सीएम धामी का अलग अंदाज! महिलाओं, किसानों और युवाओं को किया मालामाल, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की दी रफ्तार

सोशल मीडिया का खौफनाक सच! हल्द्वानी में फेसबुक फ्रेंड निकला सिरफिरा आशिक, ऑफिस पहुंचकर किया हंगामा

Moradabad News : 5 साल की मासूम के सिर से उठा मां का साया, बिजली के तार से झुलसकर मौत

पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखण्ड का पौधा लगाकर CM धामी ने दिया संदेश

CM ने वेरावल (सोमनाथ) के लिए विशेष रेल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीएम ने सिलक्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की सफलता की याद में प्रदेश में हर साल 28 नवंबर को ‘आपदा प्रबंधन दिवस’ मनाने की बड़ी घोषणा की।

Leave a Reply