दरोगा पर हमले के बाद जंगली सूअर को भूल गए अफसर, ग्रामिणों में दहशत
उझानी। सिरसौली इलाके में जंगली सूअर के हमले में वन दरोगा के घायल होने के बाद वन विभाग ने उसे पकड़वाने के लिए रेस्क्यू शुरू नहीं किया है।इसे लेकर ग्रामीण भी दहशत में हैं। उन्होंने जंगल में खेतों की तरफ जाना भी छोड़ दिया है।

सिरसौली समेत आसपास के जंगल में जंगली सूअरों की आवाजाही की वजह से परेशान ग्रामीण वन विभाग के अफसरों की सक्रियता पर सवाल उठाने लगे हैं।ग्रामीण पुष्पेंद्र कुशवाहा और साहब सिंह ने बताया कि पांच दिन पहले जंगली सूअरों ने कई किसानों के खेतों में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया था।एक सूअर को घेरने की कोशिश की गई तो वह हत्थे नहीं आया। अगले दिन वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे पकड़ने के लिए रेस्क्यू किया।जंगली सूअर पकड़ में तो नहीं आया, लेकिन उसने वन दरोगा शुभम प्रताप सिंह पर हमला कर दिया। हमले में वन दरोगा घायल हो गए थे।उन्होंने बताया कि किसानों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।
रिपोर्ट-जयकिशन सैनी
Related