अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Kaithal News-पुरानी रंजिश ने एक बार फिर दो जिंदगियां छीन लीं

On: December 19, 2025 9:36 PM
Follow Us:
ciram news
---Advertisement---

Kaithal News-कैथल : कैथल जिले के गांव पाई में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर दो जिंदगियां छीन लीं। बदमाशों ने पहले 38 वर्षीय राजेंद्र को पूंडरी जाते समय जटहेड़ी के पास गोलियों से भून दिया, इसके बाद आरोपी पक्ष के लोग गांव में पहुंचकर 65 वर्षीय वीरभान को भी मौत के घाट उतार गए। दोनों हत्याओं से गांव में दहशत का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार राजेंद्र पूंडरी की ओर जा रहा था, तभी जटहेड़ी के नजदीक आरोपियों ने राजेंद्र को खेत में दौड़ा–दौड़ा कर गोलियां मारीं। बताया जा रहा है कि जान बचाने के लिए वह खेतों की ओर भागा, लेकिन बदमाशों ने पीछा करके उसे वहीं ढेर कर दिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर फूट–फूट कर रो पड़े।

दो हत्याओं से पूरे गांव में अफरा–तफरी का माहौल

इधर इस वारदात के कुछ समय बाद ही आरोपी गांव पाई में पहुंच गए। बताया जाता है कि उस समय वीरभान खेतों में अमावस्या पर पूजा–अर्चना कर वापस लौट रहे थे। बदमाशों ने अचानक उस पर हमला कर गोलियां दाग दीं। गंभीर रूप से घायल वीरभान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लगातार दो हत्याओं से पूरे गांव में अफरा–तफरी का माहौल हो गया।

गांव के लोगों के अनुसार 2012 में पाई गांव में जमीनी विवाद को लेकर डबल मर्डर हुआ था। तब से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी। शुक्रवार की घटना को उसी पुरानी दुश्मनी का नतीजा माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुराने विवाद और आपसी रंजिश के एंगल से मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!