Bengal में भाजपा ने आधिकारिक तौर पर चुनावी बिगुल बजा दिया है। पार्टी पांच दिसंबर यानी शुक्रवार से राज्य में आधिकारिक तौर पर अपना चुनाव अभियान शुरू कर रही है। गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में भाजपा नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि सबसे पहले राज्य भर में 13,000 रैलियां की जाएंगी।
पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, Bengal में बांटे फर्जी प्रश्नपत्र; 10 गिरफ्तार
इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत राष्ट्रीय स्तर के नेता भी मौजूद रहेंगे। यह पहली बार है जब भाजपा चुनाव से इतने पहले राज्य में अपना अभियान शुरू कर रही है।
सिन्हा ने कहा कि सबसे पहले शक्तिकेंद्र स्तर पर रोड शो आयोजित किए जाएंगे। भाजपा का एक शक्तिकेंद्र पांच से सात बूथों को मिलाकर बनाया जाता है।
राज्य के लगभग 13,000 शक्ति केंद्रों पर ये रोड शो आयोजित किए जाएंगे। राहुल ने कहा कि इनमें से 1,300 रोड शो शुक्रवार को हो रहे हैं।
यानी शुक्रवार को लगभग हर मंडल में एक रोड शो होगा। ये शाम पांच बजे से सात बजे के बीच आयोजित किए जाएंगे। पार्टी 15 जनवरी से हर विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं शुरू करने जा रही है।

