Delhi Police ने बुजुर्गों को साइबर अपराधों से बचाने के लिए एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया है। इस अभियान में सोशल मीडिया और घर-घर जाकर जानकारी दी जा रही है। बुजुर्गों को साइबर ठगी के तरीकों और उनसे बचने के उपायों के बारे में बताया जा रहा है, ताकि वे अपनी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी को सुरक्षित रख सकें।
रांची में आईएस का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, Delhi Police और झारखंड एटीएस का ज्वाइंट एक्शन
कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डा. रक्षित टंडन ने बताया कि साइबर अपराधी कैसे फर्जी लिंक, नकली क्यूआर कोड, संदिग्ध ऐप्स और ओटीपी साझेदारी के नाम पर लोगों को जाल में फंसाते हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, कोई भी गैर-प्रमाणित ऐप डाउनलोड न करें और आनलाइन भुगतान करते समय सतर्कता बरतें। वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी को उत्साहपूर्ण बनाने के लिए दिल्ली पुलिस आर्केस्ट्रा टीम ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जबकि अरिजित राय द्वारा किया गया पैंटोमाइम शो दर्शकों की खूब सराहना बटोरता रहा।

