*बाइक चोरों ने नगर में फिर दे दी दस्तक,
घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी करके चोर हुए रफू चक्कर*
#बाइक स्वामी ने मामले की अज्ञात चोरों के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज#
सहसवान (बदायूं) नगर में बीते तीन माह से शांत पड़े बाइक चोर गिरोहों ने नगर में फिर दस्तकदे दी बाइक चोरों ने नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज निवासी सफीक अहमद पुत्र अब्दुल हमीद कि घर के बाहर टीवीएस रेडियम बाइक संख्या यूपी 24 ए के 0164 रात के समय खड़ी थी सफीक अहमद का कहना है वह प्रत्येक दिन कई वर्षों से एक ही स्थान पर गाड़ी खड़ी करते घर में चले जाते हैं। जहां अज्ञात चोर उनकी बाइक को तड़के सुबह चोरी करके रफू चक्कर हो गए।
बाइक स्वामी सफीक अहमद ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि जब वह सुबह उठकर घर से बाहर आए तो उन्हें 5:00 बजे के लगभग बाइक नहीं मिली उन्होंने इधर-उधर तलाश किया परंतु उसका कुछ पता नहीं चला पीड़ित सफीक अहमद के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभकर दी है।

